India me Paragliding Karne ke 4 Famous Place यानी भारत में पाराग्लाइडिंग करने के 4 प्रमुख जगह के बारे में आज हम बताएंगे I अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है और आपको खतरों से खेलने का शौख रखते है तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद जरूरी है I सबसे पहले हम आपका यह भ्रम दूर कर देना चाहते हैं कि यह कोई बहुत महंगा एडवेंचर स्पोर्ट्स नहीं है लोग जानकारी के आभाव में इसे रईसों का खेल समझ बैठते हैं I
भारत में पाराग्लाइडिंग करने के बारे में बात करने के लिए आज हम इसे 3 मुख्य हिस्सों में बाटेंगे ताकि हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे सके I
- पाराग्लाइडिंग क्या है
- पाराग्लाइडिंग कैसे किया जाता है
- भारत में पाराग्लाइडिंग करने के 4 प्रमुख जगह
पाराग्लाइडिंग क्या है
सामान्य भाषा में अगर हम बात करें तो पाराग्लाइडिंग एक एडवेंचर से जुड़ा स्पोर्ट्स है जिसमें ब्यक्ति किसी ऊँचे स्थान से कूदता है और फिर पाराशुट के माध्यम से नियंत्रित रूप से धरती पर उतरता है I इसमें पाराशुट के साथ साथ दक्ष और प्रशिक्षित ब्यक्ति भी होता है जो आपको रोमांचकारी यात्रा करने में मदद करता है I

इस स्पोर्ट्स की शुरुवात सन 1968 में एक अमेरिकी नागरिक जिसका नाम डोमोनिया जल्बर्ट ने किया था लेकिन यह सन 1978 से इसकी प्रसिद्धि बढ़ने लगी जब इंग्लॅण्ड में पहली बार एक पाराग्लाइडिंग क्लब की स्थापना हुई।
भारत में अगर हम बात करें तो सन 2015 में जब हिमाचल प्रदेश की सरकार ने पहली बार पाराग्लाइडिंग का वर्ल्ड कप अयोजित किया उसके बाद इसकी प्रसिद्धि बढ़ने लगी और उसके बाद बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पाराग्लाइडिंग के रोमांच का आनंद लेने भारत में आने लगे।
पाराग्लाइडिंग कैसे किया जाता है :
India me paragliding karne ke 4 famous place में पाराग्लाइडिंग कैसे किया जाता है। यह अकेले और गाइड जिसे हम पायलट भी बोलते हैं दोनों के साथ किया जा सकता है लेकिन अकेले करने के लिए विशेष प्रशिक्षण की जरुरत होती है I पाराग्लाइडिंग का मतलब ऐसा नहीं है की आप केवल पाराशूट को नियंत्रित कर लिए तो आप इसके रोमांचकारी यात्रा का अनुभव उठा लेंगें इसमें हवा की दिशा, रफ़्तार आदि चीजो का ध्यान भी रखना पड़ता है जिसके लिए एक प्रशिक्षित गाइड अथवा पायलट की जरूरत पड़ती है।
आजकल काफी अत्याधुनिक पाराशूट का निर्माण होने लगा है इस कारण भी पाराग्लाइडिंग धीरे धीरे लोकप्रिय होने लगा है। पाराग्लाइडिंग में उपयोग किये जाने वाले पाराशूट में आजकल ब्रेकनुमा हैंडल का इस्तेमाल किया जाता है जिससे इसके पंखे , उपयोग किये गए तारों को आसानी से नियंत्रित कर के पाराशूट को दिशा देने , उसकी रफ़्तार को नियंत्रित करने का काम किया जाता है।
इसे पढ़ें : भारत का फेमस स्थान जहां रहना खाना फ्री है
India me Paragliding karne ke 4 Famous Place की सूची
- बीर बिलिंग (हिमाचल प्रदेश)
पाराग्लाइडिंग करने के 4 प्रमुख जगह में सबसे पहला स्थान आता है बीर बिलिंग, जो की हिमाचल प्रदेश में स्थित एक छोटा सा गाँव है जिसे दुनिया में पहला पाराग्लाइडिंग का वर्ल्ड कप आयोजित करने का गौरव भी जाता है जिसमे दुनिया भर के 50 देशों ने हिस्सा लिया था।
अगर आप हवाई मार्ग से यहाँ जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीक धर्मशाला हवाई अड्डा है, अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो नई दिल्ली से कई बसें सीधे बीर के लिए जाति हैं, आप रात भर की यात्रा दिल्ली से शुरू कर के सुबह तक बीर पहुँच सकते हैं। बीर रेल मार्ग से सीधे नहीं जुड़ा है लेकिन पठानकोट एक नजदीक का रेलवे स्टेशन है जो बीर से लगभग 145 कम दूर है I आप यहाँ अधिकतम 2500 से 3000 रुपया खर्च कर के पाराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं।
2. मनाली (हिमाचल प्रदेश)
India me paragliding karne ke 4 famous place में बीर के बाद पाराग्लाइडिंग के लिए दूसरा सबसे मशहूर जगह मनाली है जो की हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी पुरे भारत में मशहूर है , यहाँ भी आप काफी सस्ते में पाराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं और ये भी दिल्ली से सड़क मार्ग से सीधे जुड़ा हुआ है। यहाँ आप 1500 से 2000 रुपया खर्च कर के आसानी से पाराग्लाइडिंग कर सकते हैं।
3. भीमताल (उत्तराखंड)
उत्तराखंड का भीमताल भी अपने सुन्दरता के साथ साथ पाराग्लाइडिंग के लिए मशहूर होता जा रहा है I भीमताल नैनीताल से काफी नजदीक है और काफी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक पाराग्लाइडिंग का आनंद लेने के लिए यहाँ आना शुरू कर दिए हैं यहाँ 1000 से 15000 रुपया खर्च कर के आप पाराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं।
4. कामसेट (महाराष्ट्र)
वैसे धीरे धीरे कई और जगह भी पाराग्लाइडिंग के हॉट स्पॉट के रूप में उभर रहें हैं लेकिन महाराष्ट्र का कामसेट पाराग्लाइडिंग का लुफ्त उठाने का एक अद्भुत जगह है और अब यह धीरे धीरे India me paragliding karne ke 4 famous place में अपना स्थान तेज़ी से बना रहा है। यहाँ आप वेस्टर्न घाट जो की वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है के अतुलनीय सौंदर्य को भी देख सकते हैं। कामशेत, पुणे से मात्र 45 KM दूर अवस्थित है और यह मुंबई-पुणे से सीधा जुड़ा हुआ है। अन्य जगहों के मुकाबले यहाँ पाराग्लाइडिंग थोड़ी महँगी है फिर भी आप यहाँ 3000 से 4000 रुपया खर्च कर के पाराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं।
One reply on “India me Paragliding karne ke 4 Famous Place”
[…] इसे भी पढ़ें:- India me Paragliding karne ke 4 Famous Place […]